न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में दवाओं की बिक्री में जमकर मनमानी चल रही है। ऐसी ही शिकायत पर औषधि निरीक्षक ने शुक्रवार को मेंडू रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां काफी कमियां पाई गईं। इस कारण दवाओं की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई।
औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि वार्ष्णेय ब्रदर्स मेडिकोज के नाम से मेंडू रोड गोपाल धाम के निकट एक दवा की दुकान है। इस दुकान के संबंध में काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। इस कारण दवा की इस दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में यहां कई कमियां पाई गईं। दवाओं के बिक्री बिल से संबंधित कमियां शामिल हैं। इस कारण इस दुकान पर दवाओं की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।