फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : निजी चिकित्सकों ने रखी हड़ताल, मरीज रहे परेशान

विज्ञापन
हाथरस : एडीएम को ज्ञापन सौंपते निजी चिकित्सक। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के बैनर तले यहां भी निजी चिकित्सकों ने हड़ताल रखकर अपने क्लीनिक व अस्पताल बंद रखे। आयुर्वेद के छात्रों को सर्जरी करने की अनुमति मिलने के फैसले आईएमए विरोध कर रही है। हड़ताल के चलते मरीज परेशान रहे। काफी क्लीनिकों व अस्पतालों पर ताले लटके रहे। ऐसे में जिला अस्पताल में रोजाना से ज्यादा भीड़ उमड़ी। हालांकि कुछ अस्पतालों में गंभीर मरीजों का इलाज हुआ। वहीं आईएमए की स्थानीय इकाई ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
शुक्रवार को आईएमए के आह्वान पर सुबह से ही जिले के प्राइवेट चिकित्सकों ने अपने क्लीनिक व हॉस्पिटल बंद रखे। ऐसे में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीज जब प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे तो इन अस्पतालों की ओपीडी बंद थी। हालांकि कुछ अस्पतालों में गंभीर मरीजों का इलाज जरूर हुआ। ऐसे में रोजाना की अपेक्षा जिला अस्पताल व अन्य सरकारी अस्पतालों में ज्यादा भीड़ देखने को मिली। वहीं चिकित्सक कलेक्ट्रेट पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां आईएमए की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष डॉ. संजय के अग्रवाल ने कहा कि आईएमए मिक्सोपैथी के सख्त खिलाफ है। इसके कारण देश में चिकित्सकों की गुणवत्ता एवं चिकित्सा के स्तर में गिरावट आएगी। हर विधा को स्वतंत्र रूप से वैज्ञानिक तरीके से लागू किया जाए। वहां प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। इस मौके पर आईएमए के स्थानीय इकाई के सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह सोलंकी, डॉ. सुनील अग्रवाल, डॉ. राजेश गौतम, डॉ. केके वार्ष्णेय, डॉ. विनोद सक्सेना, डॉ. दीपिका, डॉ. आरके सिंह, डॉ. रमेश गुलाटी, डॉ. वीपी गुप्ता आदि अन्य चिकित्सक मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें