फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: धरी रह गईं तैयारियां, हाथरस जंक्शन पर नहीं रुके डीआरएम

विज्ञापन
हाथरस: हाथरस जंक्शन स्टेशन पर डीआरएम के आने का इंतजार करते रेलवे अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन स्टेशन पर बिना रुके डीआरएम टूंडला को रवाना हो गए। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों डीआरएम का हाथरस जंक्शन पर आना तय हुआ था। अचानक रेलवे कर्मियों के पास डीआरएम का कार्यक्रम निरस्त होने का संदेश आया तो कर्मियों ने राहत की सांस ली, फिर रविवार को हाथरस जंक्शन स्टेशन पर डीआरएम के आगमन की जानकारी रेलवे प्रशासन को मिली।
विज्ञापन

इसके साथ रेलवे अधिकारी साफ सफाई आदि कामों को पूरा कराने में जुट गए। सुबह से कर्मी ड्रेस कोड में नजर आए। दोपहर को दो बजकर 52 मिनट पर डीआरएम अमिताभ कुमार की स्पेशल ट्रेन हाथरस जंक्शन स्टेशन से होते हुए टूंडला के लिए निकल गई। वह हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर नहीं रुके। डीआरएम के वहां से जाने के बाद कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें