फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: रोडवेज बसों के संचालन की तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोडवेज के अधिकारी मार्च माह में ग्रामीण अंचल में चली रोडवेज बसों का लोड फैक्टर खंगाल रहे हैं। ग्रामीण अंचल में बसों को चलाने की तैयारी तेज हो गई है। खास बात यह है कि पीएम की मन की बात कार्यक्रम पर अधिकारियों की नजर टिकी हुई है। गाइडलाइन जारी होने के बाद संचालन की कोशिशें तेज हो जाएंगी।
उल्लेखनीय हैं कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 84 बसें हैं। इन-दिनों करीब 70 बसें अति आवश्यक सेवाओं के लिए संचालित हो रही हैं। अब इस बीच लॉकडाउन-4 में एक जून से रोडवेज बसों को चलाने के लिए निगम के अधिकारी तैयारी कर रहे हैं। मुख्यालय स्तर से हाथरस डिपो का ग्रामीण अंचल में चलने वाली बस जैसे सिकंदराराऊ, बाजिदपुर, हसायन, जलेसर आदि बसों का मार्च महीने का लोड फैक्टर मांगा गया है, ताकि इन बसों को ग्रामीण अंचल में संचालित कर यात्रियों को सुविधा दी जा सके।
विज्ञापन

रोडवेज के अधिकारी यह भी सोच रहे हैं कि मार्च में होली का पर्व था, इसलिए बसों का संचालन अतिरिक्त हुआ था और आमदनी भी अतिरिक्त रही थी। ग्रामीण अंचल में चलने वाली बसों की सूचना मुख्यालय को भेज दी गई है। अब रविवार को पीएम के मन की बात कार्यक्रम पर रोडवेज अधिकारियों की भी नजरें टिकी हुई हैं। उसके बाद केंद्र से जैसी गाइडलाइन जारी होगी, उसके बाद बसों को चलाने के लिए गाइडलाइन जारी की जाएगी।
विज्ञापन

यदि बसों के संचालन की हरी झंडी मिलती है तो बसों के संचालन से पूर्व बस स्टैंड में बैरीकेडिंग कराई जाएगी, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का सही तरीके से पालन हो सके। बस स्टैंड परिसर आने वाले प्रत्येक यात्री की थर्मल स्कैनिंग के जरिए जांच की जाएगी। सैनिटाइजर से हाथ साफ कराए जाएंगे। उसके बाद वह दूरी तय कर पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें