फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बकरीद पर कोरोना के खात्मे और मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआ

विज्ञापन
हाथरस : बकरीद पर नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व खुलूस और अकीदत के माहौल में मनाया गया। कोरोना संक्रमण के चलते ईदगाह पर नमाज अदा नहीं की गई। मस्जिदों में भी काफी कम लोगों ने ही नमाज अदा की। ज्यादातर लोगों ने अपने घरों पर ही नमाज अदा कर परवरदिगार से मुल्क की तरक्की के साथ-साथ कोरोना वायरस के खात्मे की दुआ मांगी। मुस्लिम बस्तियों में पूरे रौनक दिखाई दी। काफी घरों में कुर्बानी की रस्म भी की गई। पूरे दिन मुबारकबाद देने का सिलसिला चलता रहा।
कोरोना संक्रमण के चलते शहर की प्रमुख मस्जिदों में चंद लोग ही एकत्रित हुए और उन्होंने नमाज अदा की। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने अल्लाह से जहां मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। साथ ही यह दुआ भी की कि कोरोना वायरल जल्द से जल्द समाप्त हो। बकरीद पर चारदीवारी के अंदर ही कुर्बानियां दी गई। लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। सोशल मीडिया पर भी ईद का उल्लास छाया रहा। सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों के घर जाकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर हाजी रिजवान अहमद कुरैशी के घर पर सुबह सात बजे नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

काजी अकील अहमद नकवी ने नमाज अदा कराई। इस मौके पर कुर्बान अली शहजादा, शकील अहमद, मोहम्मद आबाद, मोहिन खान, हाजी कमर अहमद, अब्दुल वाहिद, राहत अहमद आदि मौजूद थे। किला गेट स्थित जामा मस्जिद में कुछ लोगों ने ही कोरोना गाइडलाइन के चलते नमाज अदा की। इस मौके कोरोना वायरस को जड़ से खत्म करने की दुआ की गई। ऑल इंडिया शेख जमीअतुल अब्बास कमेटी के सदर डॉ. रहीस अहमद अब्बासी ने शासन, प्रशासन और नगर पालिका को मुस्लिम समाज की ओर से मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य रूप इमाम जमील अहमद, हाफिज नदीम हुसैन, मौलाना मुकीम रजा, काजी सलीम अहमद, हाजी अजमेरी खां, हाजी अब्दुल रहीम, हाजी नवाब अब्बासी, युसूफ पहलवान, सुलेमान खान, शहजादे खान, साबिर हुसैन, फरहत खान, अशरफ रजा, इशाक आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। तदुपरांत विजय सिंह प्रेमी, बृजमोहन राही, लल्लन बाबू, पूर्व चेयरमैन अगम प्रिय सत्संगी, डॉ.आरसी गोला, रमन माहौर, दिनेश देशमुख, बनी सिंह जाटव, भगवान दास माहौर आदि ने उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें