फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हादसों से सबक नहीं ले रहा बिजली महकमा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में बिजली के झूलते तार हादसों का कारण बन रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी बिजली महकमा इससे सबक नहीं लेता है। यहीं कारण है कि आए दिन हादसे हो रहे हैं और फिर इन हादसों का शिकार लोगों को होना पड़ रहा है। सोमवार को हाजीपुर में हुए हादसे को लेकर लोगों का काफी आक्रोश है। इस हादसे में एक किशोरी की जान चली गई थी।
बिजली विभाग द्वारा कई साल पहले गांवों की गलियों में 11 हजार की लाइन खिंचवाई गई। ये जर्जर तार गलियों में काफी नीचे झूल रहे हैं। हाजीपुर गांव से पहले सासनी के गांव अजरोई में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। जिसमें बैंड कर्मी सहित बारात के कई लोग झुलस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी ही घटना की पुनरावृत्ति हाजीपुर गांव में सोमवार की रात को बरात चढ़त के दौरान हो गई। जिसमें एक किशोर की जान चली गई तो एक युवक बुरी तरह से झुलस गया। हाजीपुर के लोगों की मानें तो 11 हजार की लाइन के जर्जर तारों को ठीक करने के लिए लाइनमैन व बिजली महकमे के अधिकारियों को कई बार कह चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें