हाथरस शहर में बिजली समस्या है तो अब सीधे कॉल कर सकते हैं। सात उपकेंद्रों के अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी हुए हैं। कॉल और व्हाट्सएप से शिकायत कर सकते हैं। ये हैं जारी नंबर...
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के लिए विद्युत नगरीय वितरण खंड की ओर से हाथरस शहर के सात विद्युत उपकेंद्रों के अधिकारियों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए गए हैं।
विज्ञापन
अब उपभोक्ता बिजली संबंधी किसी भी समस्या के लिए संबंधित उपकेंद्र के अवर अभियंताओं से सीधे मोबाइल पर संपर्क कर सकेंगे। उपभोक्ता फोन करने के साथ ही व्हाट्सएप मेसेज के माध्यम से भी अपनी शिकायत और समस्या अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं।
अधिशासी अभियंता शहरी संदीप कुमार ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र प्रगतिपुरम, हाथरस टाउन, कोटा रोड, गिजरौली, नवीपुर, वाटर वर्क्स और कांशीराम टाउनशिप के अधिकारियों के संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। उपभोक्ता अपने क्षेत्र से संबंधित बिजलीघर के अधिकारी से सीधे संपर्क कर बिजली संबंधी समस्याओं और शिकायतों से अवगत करा सकते हैं।
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्रवार संपर्क नंबर
प्रगतिपुरम उपकेंद्र के लिए 9412752236 और 9412748450