फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वैश्विक तनाव की आंच में झुलसा हाथरस का आलू

विज्ञापन
कोल्ड स्टोरे पर बोली लगाते व्यापारी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज'''' में उपजे तनाव की तपिश में हाथरस का आलू झुलस गया है। मार्च के महीने में कोल्डस्टोरेज से इसकी निकासी शुरू हुई तो 721 रुपये प्रति कट्टा (40किलोग्राम) का भाव था, मई आते-आते दाम 250 से 350 तक गिर गए हैं। हाथरस, सासनी और सहपऊ की मंडियों में हालात यह हैं कि आलू से लदे वाहन कई दिनों तक खड़े रहते हैं, लेकिन खरीदार नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन



ईरान, अमेरिका और इस्राइल युद्ध व तनाव के कारण यह मार्ग बाधित हो गया है और दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्ग ''''स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज'''' बाधित हो गया है। इसके चलते पश्चिमी एशिया और खाड़ी के देशों में होने वाला निर्यात प्रभावित हुआ।




आलू निर्यातक एवं कोल्ड स्टोरेज स्वामी विपिन चौधरी के अनुसार मार्च में भेजी गई चार लाख पैकेट की खेप या तो जहाजों में खराब हो रही है या पोर्ट पर पड़ी-पड़ी अपनी गुणवत्ता खो चुकी है। निर्यात रुकने से जो आलू आजादपुर दिल्ली जाना था, वह भी जिले की सादाबाद और अन्य मंडियों में आ गया। इससे आपूर्ति तो बढ़ गई लेकिन खरीदार गायब हो गए। पिछले साल मई के दूसरे सप्ताह तक 12% आलू निकल चुका था, लेकिन इस बार यह आंकड़ा एक चौथाई भी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन





व्यापारियों के अनुसार कर्नाटक के हासन जिले में स्थानीय फसल की बुवाई शुरू हो गई है। जिससे वहां भी मांग प्रभावित हुई है। किसानों के अनुसार डीजल, बीज, खाद और कोल्ड स्टोरेज के बढ़ते किराए ने जेब पहले ही खाली कर दी थी। अब भाव गिरने से लागत भी वसूल नहीं हो पा रही है।




गांव पुसैनी निवासी किसान हीरालाल का कहना है कि बीज-खाद से लेकर, सिंचाई और मजदूरी तक पर भारी खर्च आया। उम्मीद थी कि इस बार आलू के अच्छे दाम मिलेंगे, लेकिन आज कोल्ड स्टोरेज पर व्यापारी सिर्फ 350 प्रति कट्टा का भाव लगा रहे हैं। राम सहाय सिंह ने बताया कि 3797 किस्म के आलू से बड़ी उम्मीद थी, यह अच्छा भाव देगी। मंडी और कोल्ड स्टोरेज पर व्यापारी बहुत कम दाम लगा रहे हैं।
विज्ञापन








एक नजर में आलू के रेटों में

आलू की वैरायटी वर्तमान भाव (अनुमानित)

साउथ क्वालिटी (3797) 450 – 510 रुपये

महाराष्ट्र/कर्नाटक क्वालिटी 400 – 420 रुपये

लोकल/एवरेज क्वालिटी 300 – 350 रुपये

हाइब्रिड आलू 250 – 300 रुपये

सूर्या (सुपर क्वालिटी) 500 – 550 रुपये

चिप्सोना 400 – 550 रुपये








आलू का रकबा 52 हजार हेक्टेयर लगभग

कोल्डस्टोरेज 160

भंडारण हुआ था 13 लाख मीट्रिक टन

कोल्डस्टोरेज में भंडारण क्षमता 14.88 लाख मीट्रिक टन।





आलू निकासी अभी कम है। गर्मी कम होने पर आलू की निकासी बढ़ेगी। फिलहाल आलू के रेटों में गिरावट आई है। निर्यात बाधित होने से भी कुछ प्रभाव पड़ा है।

सुनील कुमार, जिला उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें