फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : इस सप्ताह आ सकती हैं क्रय केंद्रों पर पॉस मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के 53 क्रय केंद्रों पर इस सप्ताह पॉस मशीन आ सकती है। इनके माध्यम से केंद्र प्रभारी गेहूं खरीद करेंगे। अब तक एक लाख 78 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है। किसान पॉस मशीन पर अंगूठा लगाएंगे और तभी गेहूं को बेच सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि गेहूं खरीद को लेकर शासन स्तर से इस बार पारदर्शिता अपनाई जा रही है। अब राशन की दुकानों की तरह केंद्रों पर भी गेहूं खरीद में पॉस मशीन करने की योजना तैयार की गई है। जिले के 48 क्रय केंद्रों पर इस सप्ताह में पॉश मशीन शासन से आने की उम्मीद है। जब से यह निर्णय लागू हुआ है कि कही का किसान किसी भी क्रय केंद्र पर गेहूं बेच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे गेहूं खरीद में वृद्धि भी हुई है। साथ ही इस बार शासन स्तर से पंजीकरण के दौरान नामिनी की सुविधा दी गई है, इसलिए ज्यादातर मुखिया की जगह परिवार के लोग गेहूं बेच रहे हैं। अब तक जिले के 53 क्रय केंद्रों पर एक लाख 78 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है। डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है कि इस सप्ताह सभी क्रय केंद्रों पर पॉस मशीन उपलब्ध होने की उम्मीद है। पूर्व में पांच पॉस मशीन ही आईं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें