फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लचर स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल, एंबुलेंस निकली खराब

विज्ञापन
हाथरस : सादाबाद सीएचसी पर खराब हुई एंबुलेंस को ठीक करते कर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद/हाथरस।
विज्ञापन

सहपऊ में हुई सड़क दुर्घटना के बाद फिर लचर स्वास्थ्य सेवाओं की कलई खुल गई। मौके पर काफी देर से एंबुलेंस पहुंची और अस्पताल में भी स्टाफ का संकट रहा। एक एंबुलेंस को खराब निकली। इसकी वजह से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई।
जिले की स्वास्थ्य सेवाएं लचर हैं। सहपऊ में नगला बादाम के पास जब सड़क दुर्घटना हुई तो मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। घायल चीख-पुकार करते रहे और तड़पते रहे। कुछ घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने अपने प्रयासों से ही अस्पताल पहुंचाया। वहां एंबुलेंस देरी से पहुंची। इधर, सीएचसी सादाबाद पर एसडीएम सादाबाद, सीओ सादाबाद और बाद में अपर पुलिस अधीक्षक भी आ गए, लेकिन घायल देरी से आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां स्टाफ का भी संकट दिखाई दिया। इधर, घायलों के ज्यादा होने की जानकारी जब अधिकारियों को हुई तो अधिकारियों ने 102 एंबुलेंस सेवा की गाड़ी को वहां पहुंचने को निर्देशित किया, लेकिन यह गाड़ी खराब निकली और कर्मी इसे ठीक करने में जुटे रहे। दुर्घटना के बाद घटनास्थल से लेकर सहपऊ और सादाबाद के स्वास्थ्य केंद्र तक चीख-पुकार मची रही और मरीज तड़पते रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें