फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खेल स्टेडियम पर पोलिंग पार्टियों ने जमा की मतपेटिकाएं

विज्ञापन
हाथरस : खेल स्टेडियम में मतपेटिकाएं जमा करती पोलिंग पार्टी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मतदान समाप्त होने के बाद सभी पोलिंग पार्टी अपनी अपनी मतपेटिकाओं व अन्य मतदान सामग्री को जमा करने के लिए खेल स्टेडियम पहुंचीं। यहां तैनात कार्मिकों ने चुनाव आयोग के निर्देशों के क्रम में मतपेटिकाओं को जमा किया और इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना के लिए आगरा भेज दिया गया।
विज्ञापन

मतदान शाम पांच बजे समाप्त हो गया। इसके बाद से ही पोलिंग पार्टियां पुलिस सुरक्षा के बीच मतदान केंद्रों से खेल स्टेडियम पर पहुंच गई। वहां इन मतपेटिकाओं को मतदान कार्मिकों ने आयोग के निर्देश के क्रम में जमा कराया। इस मौके पर एडीएम जेपी सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। तदुपरांत वाहनों से कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटिकाओं को यहां से आगरा भिजवा दिया गया। अब आगरा में तीन दिसंबर को मतगणना होगी। वहीं परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें