फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एमएलसी चुनाव के लिए आज होगा मतदान, पोलिंग पार्टियां पहुंचीं मतदेय स्थलों पर

विज्ञापन
हाथरस : बागला इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर कागजात पूर्ण करते पोलिग पार्टी के सदस्य। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव को लेकर मंगलवार को यानि आज मतदान होगा। सोमवार दोपहर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की मौजूदगी में खेल स्टेडियम से सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। मतदान कर्मियों ने मतदान के दौरान प्रयोग में आने वाली सामग्री का मिलान भी किया। शाम को पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों पर पहुंच गई। मतदेय स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान किया जाएगा।
स्नातक और शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए पूरे दिन जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। मतदान कर्मी व अधिकारी काफी समय तक खेल स्टेडियम में मतदान सामग्री का मिलान करते रहे। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार व अन्य अधिकारियों ने पूरी व्यवस्था देखी और निर्देश दिए। उसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच 31 पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों के लिए रवाना हो गई। शाम तक पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों पर पहुंच गई और व्यवस्था संभाल ली।
विज्ञापन

नौ पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। चुनाव के मद्देनजर आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट, चार जोनल मजिस्ट्रेट, 31 पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय व मतदान अधिकारी तृतीय तैनात किए गए हैं। पुलिस फोर्स ने भी मतदेय स्थलों पर पहुंच कर सुरक्षा की कमान संभाल ली। अधिकारियों ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया और वहां सुरक्षा व्यवस्थाएं देखी।
जिले में आठ मतदेय स्थलों पर मतदान के लिए बनाए गए हैं 31 बूथ
इस चुनाव में जिले के 15,538 स्नातक और 3015 शिक्षक डालेंगे वोट।
22 प्रत्याशी एमएसली (स्नातक) व 16 प्रत्याशी एमएलसी (शिक्षक) के लिए हैं मैदान में
बंद रहीं शराब, बीयर की दुकानें
रविवार की देर शाम से ही चुनाव के चलते शराब, बीयर की दुकानें बंद करने के आदेश दे दिए गए थे। ऐसे में सोमवार को इल चुनाव के चलते शराब, बीयर की दुकानें बंद रही। मंगलवार को भी दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन

बनाया कंट्रोल रूम
मतदान के दौरान शिकायत व सुझाव के लिए कंट्रोल रूम भी खोला गया है। इसके नोडल अधिकारी डीके सिंह, डीपीओ व सहायक नोडल अधिकारी - मनोज उपाध्याय, ईडीएम बनाए गए हैं। वहां का नंबर 05722- 227076, 227041, 227042, 227043 यह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें