पंचायतीराज मंत्री को ज्ञापन सौंपते बिसावर के प्रधानपति और भाजपा नेता जगवेंद्र चौधरी।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
ग्राम पंचायत बिसावर की प्रधान रेखा चौधरी के पति और भाजपा नेता जगवेंद्र चौधरी बुधवार को पंचायतराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने ग्राम पंचायत की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन उन्हें सौंपा और समाधान की मांग की।
ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बिसावर है। इसमें कई गंभीर समस्याएं हैं। बिसावर में पिछले कई वर्षों से सुरक्षा की दृष्टि से थाना बनवाए जाने की मांग जनता द्वारा की जा रही है। लिहाजा यहां थाने की स्थापना की जाए।
पंचायत में एक स्थायी गोशाला बनवाई जाए, जिससे किसानों को आवारा गोवंश से राहत मिल सके। पंचायत में युवाओं के लिए खेलकूद के लिए सुविधायुक्त खेल मैदान बनवाया जाए, जिससे खेलकूद प्रतिभाएं आगे बढ़ सकें।
ग्राम पंचायत बिसावर से जल निकासी और कचरा निस्तारण के लिए शासन स्तर से योजना तैयार की जाए, जिससे जनता को समस्याओं से मुक्ति मिल सके। पंचायतराज मंत्री ने प्रधानपति को समस्याओं के समाधान के प्रति आश्वस्त किया है।