फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पुलिस ने हॉटस्पाट में खुल रही दुकानें कराई बंद, नोक-झोंक

विज्ञापन
हाथरस: सरक्यूलर रोड पर दुकानों को बंद कराती पुलिस और स्थानीय लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में बृहस्पतिवार को जब पुलिस ने हॉटस्पाट इलाकों में दुकानें बंद कराई तो पु लिस की वहां दुकानदारों से नोक-झोंक भी हुई। शहर के कई हॉटस्पाट इलाके समाप्त कर दिए गए हैं लेकिन कुछ इलाके अभी भी हॉटस्पाट में शामिल हैं।
कोतवाली सदर पुलिस को यह सूचना मिली कि इन इलाकों में दुकानें खुली हुई हैं तो पुलिस वहां पहुंची। सरकूलर रोड पर पुलिस ने दुकानें बंद कराई। इसी तरह छोटा सासनी गेट पर भी पुलिस ने दुकानें बंद कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दुकानदारों ने पुलिस द्वारा दुकानें बंद कराने का विरोध किया और वहां शोरगुल भी मचा। दुकानदारों का कहना था कि जो हॉटस्पाट बाद में घो षित किए गए हैं, उन्हें पुलिस ने मुक्त कर दिया है तो आखिर यहां बाजार क्यों नहीं खुलने दिया जा रहा। बाद में पुलिस इन्हें समझा-बुझाककर लौट आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें