फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सड़क पर बिलखते मिले मासूम को पुलिस ने परिवार से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

थाना हाथरस गेट पुलिस ने ग्राम नगला बुधू हेमराज में मिले मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बृहस्पतिवार की रात को डायल-112 की पीआरवी 3122 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना हाथरस गेट क्षेत्र के ग्राम नगला बुधू हेमराज में मानसिक रूप से कमजोर बच्चा (उम्र करीब 10 वर्ष) घूम रहा है। पीआरवी कर्मियों ने बच्चे को तत्काल थाना हाथरस गेट पहुंचाया। पुलिस ने बच्चे को खाना खिलाकर तत्पश्चात उससे उसके नाम, पते और परिजनों के बारे में जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

पुलिस ने बच्चे को साथ ले जाकर आसपास के ग्राम, मोहल्लों, ढाबों और बाजार में लोगों से उसके बारे में पूछताछ की। जिले के सभी थानों और आसपास के अन्य जनपदों के थानों में भी फोन से अवगत कराया गया। बच्चे का फोटो विभिन्न व्हाटस एप ग्रुप में प्रसारित किया गया। इस बच्चे की पहचान अनिकेत पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम बिजाहरी कोतवाली सासनी के रूप में हुई। इसके बाद उसके माता-पिता को थाने बुलाकर बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें