न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक व्यक्ति से शातिर व्यक्ति ई-रिक्शा छीन ले गए। शिकायत के बाद पुलिस ने इगलास रोड से ई-रिक्शा को बरामद कर लिया। इसके बाद इस व्यक्ति के साथ काफी लोग कोतवाली पहुंच गए।
कोतवाली सदर इलाके के नगला मियां निवासी एक युवक किराये पर ई-रिक्शा चलाता है। वह नशे का भी आदी है। युवक ने बताया कि सोमवार की रात को वह जब शहर से घर की ओर जा रहा था। इस बीच रोडवेज बस स्टैंड से आगे नवीपुर मार्ग चौराहा के निकट उसे दो लोग मिले।
इनके साथ उसने चिलम पी और फिर वह लोग उसका ई-रिक्शा छीनकर फरार हो गए। जानकारी पुलिस को हुई तो उनकी तलाश शुरू कर गई। बदमाश इगलास रोड पर ई-रिक्शा को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने ई-रिक्शा को बरामद कर लिया। ई-रिक्शा चालक के साथ उसके गांव के काफी लोग कोतवाली पहुंच गए। संवाद