न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
गांव नौगांव के भाग नगला घनी में रविवार की रात को घर के बाहर बरामदे में गोली लगने से पति-पत्नी के मृत मिलने के मामले की जांच पुलिस बारीकी से कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
मामला हत्या और आत्महत्या के बीच जरूर झूल रहा है, लेकिन पुलिस एक एक तथ्य की जांच कर रही है। राजेश कुमार और उसकी पत्नी कुसुमा की गोली लगने से मौत हुई है। शव के पास मिले खोखा व कारतूस फंसे तमंचे को लेकर भी पुलिस जानकारी करने में जुटी है।
किसी तरह के विवाद, रंजिश या दुश्मनी के बिंदु पर बारीकी से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को जांच में शामिल किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मोहर्रम की व्यस्तता के चलते पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन नहीं हो पाया है। बुधवार से इस मामले की तहकीकात तेजी से की जाएगी। संवाद