फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कोर्ट परिसर में वकील की सीट से एक युवक को पुलिस ने उठाया, हंगामा

विज्ञापन
हाथरस: वकील की सीट से युवक को उठाने के बाद एक अधिवक्त की सीट पर मौजूद लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्थानीय दीवानी परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कुछ पुलिसकर्मी एक अधिवक्ता की सीट पर बैठे एक युवक को आनन-फानन पकड़कर ले गए। इस पर वकीलों ने तीखा आक्रोश जताया। अधिवक्ता ने इस मामले की शिकायत जिला न्यायाधीश से की है और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दीवानी न्यायालय परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता मधुवाला विमल की सीट है। वहां एक युवक अपने मुकदमे की तारीख के लिए आया था और बैठा था। आरोप है कि इस दौरान वहां दाऊजी मेला चौकी इंचार्ज, एक कांस्टेबिल के अलावा 8-10 सिविल ड्रेस में आए लोग अधिवक्ता के बिस्तर पर बैठे युवक को आनन-फानन पकड़कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने वहां निकट खड़ी एक बाइक भी ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वहां अन्य अधिवक्ता आ गए तो यह लोग बाइक छोड़कर चले गए। अधिवक्ताओं ने इस पर तीखा आक्रोश जताया है। अधिवक्ता मधुवाला विमल ने इसे लेकर जिला न्यायाधीश को शिकायत भी की है। शिकायती पत्र में उन्होंने पूरे घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा है कि इस मामले में अधिवक्ताओं ने सहनशीलता का परिचय दिया है, वरना बहुत बड़ा विवाद पैदा हो जाता। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से कठोर से कठोर कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें