हाथरस : गांव बिसाना में तैनात पुलिस बल। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गांव बिसाना निवासी राजकुमार की पुलिस हिरासत में मौत के बाद गांव, थाने और पोस्टमार्टम हाउस छावनी में तब्दील रहे। जिले के आला अधिकारी डैमेज कंट्रोल में जुट रहे। बिसाना में मृतक के घर पर कोहराम मचा रहा। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। देर शाम पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
चंदपा के गांव बिसाना निवासी आरएसएस कार्यकर्ता राजकुमार की पुलिस हिरासत में मौत के बाद थाना चंदपा, गांव बिसाना और पोस्टमार्टम गृह पर काफी पुलिस फोर्स तैनात रहा। अधिकारी हर सूरत में यह चाहते थे कि किसी भी हालत में माहौल न बिगड़े और स्थिति नियंत्रण में रहे।
हालांकि राजकुमार की मौत के बाद उसके परिजनों ने थाने पहुंचकर थोड़ा हंगामा किया लेकिन बाद में डीएम, एसपी ने इन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करा दिया। शव का जब पोस्टमार्टम हुआ तो वहां भी काफी भीड़ लग गई। वहां भी अधिकारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। संवाद