फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अनशन की सूचना पर कलेक्ट्रेट पर तैनात रही पुलिस फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में अनशन की सूचना पर कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील रहा। हालांकि बाद में जब कोई अनशनकारी नहीं पहुंचा तो अधिकारियों ने चैन की सांस ली।
उल्लेखनीय है कि शहर के मोहल्ला श्रीनगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता सौरभ की हत्या कर दी गई थी। उसके परिजनों का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने सही कार्रवाई नहीं की है। परिजन आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं। जिला प्रशासन को सूचना मिली सौरभ हत्याकांड में मृतक के परिजन व अन्य लोग कलेक्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर अनशन के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अफसर व पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए। कोतवाली मुरसान प्रभारी मय फोर्स के कलेक्ट्रेट पहुंच गए। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया। कलेक्ट्रेट में आने जाने वालों से पूछताछ शुरू कर दी गई। वाहनों को गेट के नजदीक बने साईकिल स्टैंड में ही खड़ा करा दिया गया। कलेक्ट्रेट के गेट पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी यहां शहर से मृतक सौरभ के परिजनों के लिए निकलने की लोकेशन अपने मुखबिरों व अन्य पुलिस कर्मियों के माध्यम से लेते रहे। दोपहर बाद अनशन के लिए परिजनों के कलेक्ट्रेट पर नहीं पहुंचने की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें