न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगचौली के निकट स्कूटी सवार शिक्षिका को लूटने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम सरगर्मी से जुटी हैं। बदमाशों ने उनकी स्कूटी को रुकवाया और फिर तमंचा शिक्षिका की कमर लगाकर गले से चेन, कुंडल, अंगूठी और मोबाइल फोन व अन्य सामान रखे हुए हैंड बैग को लूट लिया और फरार हो गए थे। थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि इस मामले में जल्द ही खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगचौली के निकट स्कूटी सवार शिक्षिका को लूटने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम सरगर्मी से जुटी हैं। पुलिस जल्द ही इस घटना का खुलासा करने की बात कह रही है।
उल्लेखनीय है कि शहर के सिकंदराराऊ रोड स्थित ग्रीन सिटी चौबे वाले महादेव कॉलोनी निवासी प्रीति पत्नी सुमित कुमार हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगचौली स्थित संविलियन विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। बुधवार की दोपहर को ढाई बजे स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षिका स्कूटी से मेंडू की ओर होते हुए हाथरस आ रहीं थीं।
जैसे ही वह गंगचौली मेंडू रोड पर करीब 400 मीटर चलीं, वैसे ही रास्ते में उनको बाइक सवार दो बदमाश मिले। एक ने हेलमेट पहन रखा था। बदमाशों ने उनकी स्कूटी को रुकवाया और फिर तमंचा शिक्षिका की कमर लगाकर गले से चेन, कुंडल, अंगूठी और मोबाइल फोन व अन्य सामान रखे हुए हैंड बैग को लूट लिया और फरार हो गए थे। लाड़पुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि इस मामले में जल्द ही खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। थाना पुलिस व एसओजी टीम इसमें लगी हैं। संवाद