फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर पुलिस महकमे को संवेदनशील होने की जरुरत : महिला आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग स्वत: घटनाओं का संज्ञान लेता है। जब किसी मुद्दे के साथ राजनीतिकरण शुरू हो जाता है तो आयोग के हाथ वहां बंध जाते हैं। ये बातें राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं।
चंदपा क्षेत्र में बिटिया के साथ हुई घटना पर सवाल के जवाब में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि हमारी सदस्य इस घटना को लेकर यहां आई थी। इस घटना पर आयोग ने पूरा काम किया है। जन सुनवाई के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत को देखा जाता है। जन सुनवाई के जरिये अधिकारियों से घटनाओं के निराकरण को लेकर तालमेल स्थापित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए विशेष काम किया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में कहा कि अन्य प्रदेशों की अपेक्षा में यूपी की जनसंख्या बहुत है। उन्होंने कहा कि पुलिस को संवेदनशील व जागरूक होने की बेहद जरूरत है। जिससे घटना को बड़ी होने से पहले रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ लड़कियां ऐसी हैं, जिन्हें सरकार की योजनाओं के साथ जोड़ा जाए तो काफी पुरस्कार उच्च स्तर तक मिल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें