फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन पर पुलिस ने 11 दुकानदारों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिस अब सख्त हो गई है। बृहस्पतिवार को उल्लंघन करने पर पुलिस ने कस्बा के 11 दुकानदारों का चालान किया। वहीं, अनावश्यक रूप से घूम रहे कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया।
दरअसल, शासन के निर्देशानुसार कोरोना कर्फ्यू के दौरान जरूरी दुकान खोलने के निर्देश पुलिस प्रशासन को दिए गए है। उसके बावजूद कुछ दुकानदार उल्लंघन कर दुकानें खोल रहे हैं। जिससे बाजार में भीड़ उमड़ रही है। भीड़ की वजह से सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे मजबूर होकर पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जिन्होंने अनावश्यक रूप से दुकानें खोल रखी थी वे आनन फानन शटर गिराकर भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें