फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लुटेरों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
हाथरस : पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

मई-खंदौली मार्ग पर 15 जुलाई को सरेशाम सराफा कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों द्वारा लाखों रुपये कीमत के जेवरात लूट की घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस की कई टीमों का गठन किया है। पुलिस लुटेरों तक पहुंचने के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।
गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम को दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने कस्बा बिसावर निवासी सराफा कारोबारी भूदेव प्रसाद पुत्र माधौ सिंह को सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया था और करीब 15 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरों से भरा थैला छीनकर मथुरा जिले के बल्देव की तरफ भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से ही पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए भागदौड़ कर रही है। कोतवाली पुलिस के साथ पुलिस की अन्य टीमें भी इस घटना के खुलासे की कोशिश में जुटी हैं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के जो सीसीटीवी फुटेज देखे हैं, उनमें बदमाश साफ दिखाई दे रहे हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह का कहना है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें