फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पुलिस ने लूट के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस: कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस की गिरफ्त में लूट का आरोपी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि नेम सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी बुढवारीथाना नदबई जिला भरतपुर राजस्थान द्वारा थाना हाथरस जंक्शन पर 17 दिसंबर 2019 कीरात्रि करीब 11 बजे मधुमक्खी पालन केन्द्र महो पर अपने और अपने साथियों के साथ अज्ञात चार बदमाशों द्वारा 15 हजार रुपए व मोबाइल आदि लूट करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार-शुक्रवार की रात को मुखबिर की सूचना पर थाना हाथरस जंक्शन पुलिस एवं एसओसी द्वारा अभियुक्तों का पीछा करते हुए आगरा अलीगढ रोड मडराक बॉर्डर थाना सासनी क्षेत्र में अभियुक्त नेत्रपाल उर्फ बाबू पुत्रपुत्र कालीचरन निवासी दरियापुर को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया। इसके तीन साथी शंकर पुत्र किशोरी व सोनू पुत्र पूरन निवासीगण मोहनपुर कायस्त थाना मडराक अलीगढ सहित एक व्यक्ति अज्ञात भागने में सफल रहे । यह जानकारी एसएचओ विनोद कुमार ने दी। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई दयानन्द सिंह, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, अजय कुमार, ज्वाला सिंह, शीलेश कुमार, सचिन शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें