फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पशु चोरी के दो शातिर आरोपी पुलिस ने मुठभेड़ में किए गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस : सिकंदराराऊ पुलिस की गिरफ्त में पशु चोरी के आरोपी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सिकंदराराऊ पुलिस ने दो शातिर पशु चोरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनके दो साथियों को पुलिस ने रविवार की रात्रि में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।
उल्लेखनीय है कि रविवार की देर रात्रि थाना सिकंदराराऊ, थाना मुरसान पुलिस व एसओजी टीम हाथरस ने दो शातिर पशु तस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इससे नकदी के अलावा टाटा इंडिका गाड़ी और असलहा भी मिले थे। इनके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए थे। अब पुलिस ने इस गिरोह के दो अन्य साथियों को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम नौशाद उर्फ अन्नू पुत्र चंद्रपाल निवासी बनी थाना नयागांव जनपद एटा व दिलदार पुत्र पप्पू निवासी मानिकपुर थाना सहपऊ बताए हैं। इनके पास से तमंचा व कारतूस मिले हैं। पुलिस के मुताबिक दोेनों शातिर हिस्ट्रीशीटर हैं। इनको गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली निरीक्षक सिकंदराराऊ प्रवेश राणा व अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें