फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला विष्णुपुरी में रविवार की देर शाम को मामूली बात पर युवक को चाकू मारकर घायल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोहल्ला विष्णुपुरी की गली संख्या पांच निवासी हरेंद्र पाठक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। अपने छोटे भाई को बचाने की कोशिश में उसका बड़ा भाई पुष्पेंद्र भी घायल हो गया था।
विज्ञापन

दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां से हरेंद्र को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुष्पेेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एसएचओ चतर सिंह राजौरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें