न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ उसकी के गांव के एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया था। इस मामले में युवक पर उसे जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप था। रात को करीब साढ़े नौ बजे किशोरी अपने घर पर सो रही थी। इस बीच गांव का युवक आया और उसके जबरन पकड़ लिया।
आरोप है मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को घटना के बारे में बताने की बात पर जान से मारने की धमकी दी और आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र उर्फ भूपे को सिकंदराराऊ हाथरस रोड से मिरगामई को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ विनोद कुमार, जगदीश सिंह, हेमंत कुमार, करन नागर शामिल थे।