फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एक और हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गाड़ी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा पुलिस ने हत्या के आरोपी दूसरे किशोर को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले में प्रयुक्त स्कार्पियो गाड़ी को भी बरामद कर कब्जे में ले लिया है।
उल्लेखनीय है कि 13 अगस्त को मीतई निवासी एक छात्र दिव्यांशु संदिग्ध हालात में गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि दिव्यांशु को उसके साथियों ने मारापीटा है और फिर दुर्घटना का रूप देने के लिए उस पर स्कॉर्पियो गाड़ी चढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिव्यांशु की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों और अन्य लोगों ने थाना चंदपा के बाहर जाम लगा दिया था और जमकर हंगामा काटा था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी किशोर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। वह भी किशोर ही है। वहीं गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अभी दो नामजद पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें