न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्बे की कूपा गली में भी एक व्यक्ति जो कि दिमागी रूप से कमजोर बताया जाता है, शनिवार को आगरा से उपचार कराके लौटा, जिसके बाद कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
लोगों ने इसकी सूचना तहसील के कंट्रोल रूम के अलावा, पुलिस और स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को दे दी और कुछ लोगों ने डीएम से भी इसकी शिकायत कर दी,जिसके बाद मौके पर पहुंची चिकित्सकों की टीम युवक को अपने साथ ले आई और वहां स्वास्थ्य संबंधंी जानकारी लेकर उसे 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया।
डॉ. प्रेमपाल ने बताया कि आगरा से यह व्यक्ति इलाज कराके लौटा था, हालांकि उसमें कोरोना जैसे कोई लक्षण नहीं मिले हैँं, एहतियात के तौर पर उसे 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है।