न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विख्यात कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने नयागंज स्थित ठा. नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर में कविता पाठ कर समाज के लोगों को भाव विभोर कर दिया। जैन समाज के लोगों ने उनका बुके देकर व दुपट्टा पहनाने के साथ प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया।
अनामिका जैन मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में आयोजित संगीत सम्मेलन में शामिल होने आई थीं। कवियित्री ने मंदिर में मूलनायक भगवान नेमीनाथ की प्रतिमा को चमत्कारी प्रतिमा और प्रतिमा को नमन किया। उन्होंने काव्य पाठ करते हुए यह रचना सुनाई, जहां पर देव दर्शन हो वहीं भवपार होता है, जहां मुनियों की वाणी हो, वहीं उद्धार होता है।
महिला दिगंबर महासभा की अध्यक्ष लवी जैन, ईला जैन, ऊषा जैन लाल वाला, पूजा जैन, सुनीता जैन, शीलू जैन, रंजना जैन, रेखा जैन, कल्पना जैन, नंदिनी जैन, अर्चना जैन, संगीता जैन सहित अन्य महिलाओं ने बुके देकर व माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया। श्री जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन, भारतवर्षीय युवा दिगंबर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव जैन भूरा, मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष संदीप जैन ज्वैलर्स, मंत्री कमलेश जैन लाल वाले, अमित जैन, अनूप जैन लाल वाले, पंकज जैन, मनू जैन, जितेंद्र जैन, धीरज जैन रिंकू आदि ने भी उनका स्वागत किया। संवाद