फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस:पॉलिथिन का इस्तेमाल न करने की लेनी होगी प्रतिज्ञा

विज्ञापन
हाथरस: जिला न्यायालय परिसर में पौधरोपण करते जनपद न्यायाधीश। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश विवेक संगल की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय हाथरस परिसर में पौधरोपण का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश विवेक संगल ने पौधरोपण किया।
जनपद न्यायाधीश ने कहा कि आज पूरा विश्व विकारों से जूझ रहा है। हम दूसरों के कार्य को देखते हैं, लेकिन अपनी जिम्मेदारियों को नहीं देखते। उन्होंने कहा कि प्रदूषण कई प्रकार का होता है। जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे उद्योगों का विकास हुआ है, वैसे-वैसे वहां प्रदूषण बढ़ा है। पर्यावरण संतुलन पर माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा भी कड़े निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रतिज्ञा लेनी होगी कि हम पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम अपने को स्वयं जागृत करेंगे। तभी हमारा देश प्रदूषण मुक्त होगा। उन्होंने सभी से कम से कम एक वृक्ष लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमको अपनी सोच बदलनी होगी। उन्होंने कहा कि जैसे हमारी सोच होगी वातावरण वैसा ही होगा। यदि हमारी सोच निगेटिव बहे तो परिणाम भी नकारात्मक होंगे। यदि हमारी सोच पॉजिटिव है तो उसके परिणाम भी सकारात्मक होंगे। अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे। इस मौके पर बीडी भारती, प्रतिभा सक्सेना, जैवा माजिद, अबुल कैश, सतेंद्र सिंह वीरवान, योगेंद्र चौहान, योगेश जैन, दीपिका अत्री, साक्षी सिंह, गौरवदीप सिंह, भावना शर्मा, जीशान मेहंदी, अम्रतांशु राज, नेगी चौधरी, अपर सिविल जज (क0प्र0) आदि ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें