फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खंभे को हटाया नहीं, बना दिया नया पुल, अब हादसों का डर

विज्ञापन
हाथरस : अलीगढ़ रोड नहर पुल पर लगा खंभा। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज उेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के अलीगढ़ रोड पर लोक निर्माण विभाग द्वारा आवागमन को सुगम बनाने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से नया पुल बनाया गया है। पुल पर वाहनों का आवागमन भी हो रहा है। अब ये खंभे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। बिजली विभाग ने इन खंभाें को हटाने पर ध्यान नहीं दिया है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने पुल का निर्माण शुरू करने से पहले पत्राचार किया था। इसके बाद भी खंभे आज भी वहीं हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर के अलीगढ़ रोड नहर पर पुल का निर्माण कई वर्षों से अधूरा था। जो पुल संचालित था, वह संकरा था। इस कारण आए-दिन इस पर जाम लग जाता था। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा था। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पत्राचार किया, जिसके बाद शासन से पुल के निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन

बीते महीने पुल का निर्माण पूरा हो गया। इस पुल से वाहनों और राहगीरों का आवागमन भी शुरू हो गया हे। पुल पर खास बात यह है कि बिजली की लाइन के दो खंभे बीच में आ रहे हैं। इनको हटाने के लिए लोनिवि ने पत्राचार किया। इस पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने कतई ध्यान नहीं दिया। अब कोहरे की शुरुआत होने वाली है। इस कारण दुर्घटनाओं की आशंका ज्यादा है, लेकिन अफसर इससे अंजान बने हुए हैं। संवाद
जब पुल का निर्माण शुरू किया गया था तो उस समय बिजली विभाग को पत्र लिखकर खंभे को शिफ्ट करने का अनुरोध किया गया था, लेकिन आज तक खंभे को नहीं हटाया गया है।
विज्ञापन

-राजेश निगम अधिशासी अभियंता लोनिवि
इस संबंध में जूनियर इंजीनियर को निर्देश दिए जाएंगे कि वह मौके पर निरीक्षण कर रिपोर्ट दें। जरूरत होगी तो खंभों की जगह बदलवाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे।
-अभिषेक सिंह, अधिशासी अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें