फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: डाक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
हाथरस: डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को सम्मानित करते चिकित्सक। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों पर डॉक्टर्स डे मनाया गया। इस मौके पर होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की स्थानीय इकाई ने आयुष चिकित्सकों को सम्मानित भी किया। प्रेम रघु आयुर्वेदिक कॉलेज में भी डॉक्टर्स डे मनाया गया।
विश्व डॉक्टर दिवस के अवसर पर होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की हाथरस यूनिट ने कोरोना के खिलाफ जंग लड़ते हुए आम जनता की सेवा में लगे आयुष डॉक्टरों को जिला क्षय हॉस्पिटल में जाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें मुख्य रूप से डॉ. अजय कुमार सैनी, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. प्रभात सिसौदिया, डॉ. सौरभ उपाध्याय, डॉ. उमेश शर्मा, डॉ. कुणाल वार्ष्णेय, डॉ. पवन कुमार, डॉ. रश्मि सेंगर के अलावा आशीष शर्मा, हेमंत राज, गुंजन कुमार, लेखेंद्र भारद्वाज, अरुण कुमार, प्रवीण कौशिक, पीके शर्मा शामिल थे। सम्मान करने वालों में एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. रवि चौधरी, सचिव डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. आकाश गुप्ता, डॉ. इन्द्र वार्ष्णेय व डॉ. हर्ष गर्ग उपस्थित रहे। वहीं प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में विश्व डाक्टर्स डे मनाया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ. पीपी सिंह, प्राचार्य डॉ. केके सिंह ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के चेयरमैन डॉ. पीपी सिंह ने कहा डाक्टर धरती के भगवान के रूप में माने जाते हैं । यह धरती के भगवान लोगों की जान ही नहीं बचाते, बल्कि उन्हें सेहत के साथ जीने का मौका देते हैं। लॉकडाउन के दौरान डाक्टर्स ने लोगों को केवल जीना ही नहीं सिखाया, बल्कि कोरोना के खौफ से एक हद तक मुक्ति दिलाई। डाक्टर्स डे पर हाथरस के स्वास्थ्य विभाग की कोरोना टीम को हार्दिक को भी कोरोना योद्धा की संज्ञा देते हुए बधाई दी। कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर डॉ. आरके सिंह, वाइस चेयरमैन डॉ. मीनेश सिंह, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. भरत शर्मा, डॉ. नरेंद्र, डॉ. सरोज, डॉ. विवेक, डॉ. अभिनव, डॉ. गुंजन, डॉ. मोनिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें