फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पीएफएमएस प्रणाली से होगा क्षेत्र पंचायत से होने वाले कामों का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफएमएस से होगा क्षेत्र पंचायत से होने वाले कामों का भुगतान
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुखों के डिजिटल हस्ताक्षर बनवाने के निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शासन के निर्देश पर अब क्षेत्र पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों का भुगतान पीएफएमएस प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में शासन स्तर से पंचायतराज विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासन ने यह स्पष्ट किया है कि पीएफएमएस से विकास कार्यों में होने वाला भुगतान नहीं किए जाने पर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में मानते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शासन ने विगत में ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यों के भुगतान को पीएफएमएस प्रणाली से कराए जाने के निर्देश दिए थे। इन निर्देश पर सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिवों के डिजिटल हस्ताक्षर बनवाए गए और भुगतान प्रणाली को तत्काल लागू किया गया। वर्तमान ग्राम पंचायतों में पीएफएमएस प्रणाली से भुगतान किया जा रहा है। अब शासन ने क्षेत्र पंचायत से होने वाले विकास कार्यों के भुगतान को ऑनलाइन पीएफएमएस प्रणाली कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने इस आदेश को तत्काल लागू किए जाने के निर्देश दिए हैं। शासन ने साफ किया है कि अगर ऑनलाइन माध्यम से भुगतान न होने की स्थिति में वित्तीय अनियमितता मानते हुए कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शासन के निर्देश के क्रम में डीपीआरओ बनवारी सिंह ने सभी बीडीओ को क्षेत्र पंचायत में होने वाले कामों को पीएफएमएस के माध्यम से भुगतान किए जाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी बीडीओ तत्काल सभी ब्लॉक प्रमुखों के डिजिटल हस्ताक्षर बनवा लें, जिससे ऑनलाइन भुगतान प्रणाली शुरू हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें