फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ताजिया निकालने से पूर्व लेनी होगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगामी त्योहारों जैसे मोहर्रम, रक्षाबंधन, 15 अगस्त, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी को लेकर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी (डीएम) रमेश रंजन ने ताजिया संयोजकों के साथ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।
उन्होंने मोहर्रम और गणेश पूजा के त्योहार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के ताजिया नहीं निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी ताजिया निकालना चाहता है, वह निर्धारित प्रारूप पर अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर, ताजिये का आकार और जुलूस में शामिल होने वाले व्यक्तियों की संख्या की सूचना संबंधित थाने को उपलब्ध करानी होगी। ताजिया निकालने वाले संयोजक अपने स्तर से स्वयं सेवकों को तैनात करेंगे और उनकी सूची थाने में उपलब्ध कराएंगे। स्वयं सेवकों को पहचानपत्र भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में विवादित स्थलों एवं विवादित व्यक्तियों को किसी भी दशा में ताजिया निकालने की अनुमति प्रदान नहीं दी जाएगी। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी, सीओ और थाना प्रभारियों से कहा कि वह ताजियों के भ्रमण वाले मार्गों की जांच कर लें। पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने कहा कि ताजिये पूर्व से चल रही परंपरा के अनुसार निकाले जाएंगे। इसमें किसी भी प्रकार का कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एलआईयू निरीक्षक जिले के सभी साइबर कैफे पर समय-समय पर जांच कर लें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें