फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पशुओं से भरा वाहन पकड़ा, कई पशु बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी/हाथरस।
विज्ञापन

वाहनों में पशु लादकर ले जाने में पशु क्रूरता अधिनियम का खुला मजाक उड़ाया जा रहा है। इसकी बानगी शुक्रवार को उस समय सामने आई, जब कुछ लोगों ने मैक्स में भरकर जा रही मवेशियों से भरी गाड़ी को पकड़ लिया। गाड़ी में 10 से 12 मिनी भैंस और पड्डे इस तरह ठूंस ठूंस कर भरे गए थे। इनमें से कई बेहोश थे।
बता दें कि नगर के हाथरस की ओर से अलीगढ़ के तरफ प्रत्येक दिन काली चमड़ी के पशुओं की खरीद-फरोख्त होती है। कट्टी के लिए पशु ले जाने के लिए कई लोडिंग वाहनों का प्रयोग किया जाता है। भाड़ा बचाने के लिए पशुओं को इन वाहनों में बुरी तरह ठूंस-ठूंसकर भरा जाता है। शुक्रवार को कोतवाली हिंदूवादियों को शक हुआ कि वाहन में कुछ भरकर ले जाया रहा है। ऐसे में पुलिस को सूचना देकर ऐसे ही एक लोडर मैक्स वाहन को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें भैंस के 10 से 12 पड्डे भरे थे। इनकी गर्दन ऊपर रस्सी डालकर बांधी गई थी। इस तरह भरे जाने से आधा दर्जन से ज्यादा पशु बेहोशी की हालत में थे। प्रकरण को लेकर एसआई सतीश कुमार ने बताया कि सूचना पर गाड़ी पकड़ी गई थी। मुकदमा लिखने की तैयारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें