फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जन्माष्टमी पर लोगों को मिलेगी बेहतर बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। इसके लिए सभी कर्मियों को अलर्ट किया गया है। अधीक्षण अभियंता ने अधीनस्थों को बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए निर्देश जारी किए हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर से देहात तक 64 बिजलीघरों के जरिए सवा दो लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जाती है। प्रत्येक बिजलीघर पर बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए अलग-अलग शिफ्टों में लाइनमैन की तैनाती है। बुधवार को जन्माष्टमी पर्व पर बिजली खलल न डाले, इसके लिए अधीक्षण अभियंता ने सभी एक्सईएन, जेई और एसडीओ बेहतर बिजली आपूर्ति करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा है जहां भी फाल्ट दूर करने के लिए बिजली आपूर्ति को बंद किया जाए तो इसकी जानकारी जेई एसडीओ को दें। साथ ही यह बताएं कि कितने समय में फाल्ट दूर होगा। बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए एसडीओ और जेई सुबह पेट्रोलिंग करा लें, ताकि लोगों को पर्याप्त बिजली मिल सके। जो भी दिक्कत हो, उसे सुबह 12 बजे तक दूर कर लिया जाए। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है कि जन्माष्टमी पर्व पर बेहतर आपूर्ति के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें