फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जनप्रतिनिधियों के सामने लोगों ने निकाला गुबार

विज्ञापन
पुरदिलनगर के मंदिर में चोरी प्रकरण को लेकर सीओ से बात करते सांसद दिलेर। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों के सामने लोगों ने निकाला गुबार
विज्ञापन

पुरदिलनगर में प्राचीन मूर्तियों की बरामदगी नहीं होने पर फूटा गुस्सा
स्थानीय लोगों ने कार्रवाई के लिए दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
सांसद ने एसपी से बात कर पुलिस चौकी पर फोर्स बढ़ाने को कहा
विधायक, जिलाध्यक्ष बोले कि घटना का खुलासा नहीं हुआ तो नपेंगे पुलिस वाले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ (हाथरस)। कस्बा पुरदिलनगर के मंदिर से कई दिन पूर्व लूटी गई अष्टधातु की प्रतिमा की बरामदगी में पुलिस के असफल रहने पर लोगों का सब्र छलकता जा रहा है। शनिवार को मंदिर पहुंचे सांसद राजवीर दिलेर, विधायक वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, चेयरमैन आशीष शर्मा को स्थानीय लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी। आक्रोशित लोगों ने स्पष्ट कह दिया कि वे पुलिस को रविवार की रात तक का समय देते हैं।
असफल रहने पर सोमवार की सुबह से मंदिर परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी। विधायक ने कहा कि वे अभी तक अंडमान निकोबार में होने के कारण नहीं आ सके थे। अब वे जनता के साथ हैं और हर हाल में लूटी गई मूर्तियों को बरामद करा दोषियों को जेल भिजवाया जाएगा। बता दें कि कई दिन पूर्व पुरदिलनगर के 105 वर्ष प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर में चार प्राचीन अष्टधातु समेत पांच प्रतिमाएं लूटकर ले गए थे।
विज्ञापन

मामला लोगों की आस्था से जुड़ा था, इसलिए लोगों में नाराजगी थी। चूंकि घटना संगीन थी, इसलिए रिपोर्ट दर्ज होने के बाद स्थानीय लोगों ने कहा था कि वह पुलिस को पूरा मौका देना चाहते हैं। इन लोगों का कहना है कि शुक्रवार को मंदिर में आए एसपी एसएस मीणा से चौकी पर फोर्स बढ़ाने की मांग की गई तो उनका जवाब था कि फोर्स कहां से लाएं। पूरे प्रदेश में यही हाल है। सांसद राजवीर सिंह दिलेर को लोगों ने पत्र दिया और कहा कि मामले को संसद में उठाएंगे। दिलेर ने मौके पर ही सीओ डॉ. राजीव कुमार और प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह से बात की और कहा कि कोई भी दोषी हो। उसे तुरंत गिरफ्तार करें और प्रतिमा को बरामद करें।
विधायक वीरेंद्र सिंह राना से लोग नाराज थे।
इन लोगों ने विधायक से पूछा कि वे अब तक कहां थे। विधायक ने बताया कि वह अंडमान निकोबार में थे। रात को ही लौटे हैं और सुबह पुरदिलनगर आ गए। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि वे लगातार एसपी और डीआईजी से प्रतिमा लूट को लेकर संपर्क कर रहे हैं। जल्द ही इस मामले का खुलासा होगा, अन्यथा जिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर पहुंचे हाथरस चेयरमैन आशीष शर्मा ने कहा कि वे डीजीपी और सीएम से बात कर प्रयास करेंगे कि शीघ्र कड़ी कार्रवाई हो और प्रतिमाएं ससम्मान मंदिर में पुर्नस्थापित हो सकें। कस्बा निवासी संजीव जाखेटिया, नरेंद्र दीक्षित, कमल जाखेटिया, ओमप्रकाश गुप्ता आदि ने कहा कि रविवार की रात तक वह इंतजार करेंगे। उन्हें लगेगा कि पुलिस सही दिशा में जा रही है तो ठीक है, वरना सोमवार से मंदिर परिसर में धरना शुरू कर दिया जाएगा। नगर पंचायत चेयरमैन पति हजी मोहसिन खान ने कहा कि पूूूरा मुस्लिम समुदाय हर तरह से सहयोग के लिए तैयार है।
विज्ञापन

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान, उपेंद्र वार्ष्णेय, विपिन लाल, विजयभारत कुलश्रेष्ठ, सुनील, मुकेश जाखेटिया, क़ृष्णा यादव, नरेंद्र सिंह, पप्पू जादौन, आमोद शर्मा, संजू श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, गौरव स्वर्णकार, छुटकी माहेश्वरी, मनोज यादव गौरीशंकर गुप्ता एडवोकेट, शीलेंद्र माहेश्वरी, टिल्लू माहेश्वरी, उत्तम सिंह चौहान, संजय शर्मा, मुकेश चौहान, जसवीर सिंह, वीरेंद्र शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें