फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हाईकोर्ट की सुनवाई को लेकर लगी रहीं लोगों की टकटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिटिया के प्रकरण में लोगों की निगाहें पूरे दिन हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर लगी रही। हालांकि हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में इसकी सुनवाई अगली तिथि के लिए टल गई। उल्लेखनीय है कि पिछले माह सीबीआई ने बिटिया के मामले में स्थानीय न्यायालय में चारों आरोपियों संदीप, रामू, रवि व लवकुश के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी।
विज्ञापन

इस मामले में रामू की जमानत के लिए स्थानीय न्यायालय में अर्जी प्रस्तुत की गई है। इस पर 29 जनवरी को सुनवाई होगी। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में इस प्रकरण में बुधवार को सुनवाई थी। ऐसे में पूरे दिन लोगों की टकटकी इस पर लगी रही कि हाईकोर्ट क्या नया आदेश देती है। वैसे अब हाईकोर्ट में बुधवार को इस प्रकरण की सुनवाई टल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें