फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले के लोगों को गर्मियों में मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
हाथरस : मीतई बिजलीघर का भवन। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। गर्मियों के सीजन में उन्हें बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। मीतई सबस्टेशन में 40 एमवीए के स्थान पर 63 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा। बामौली विद्युत उपकेंद्र पर 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने के काम की शुरुआत हो गई है। यह काम जल्द खत्म होगा।
उल्लेखनीय है कि मीतई के 220 केवीए बिजलीघर से हाथरस शहर और देहात में बिजली की आपूर्ति की जाती है। मीतई बिजलीघर को आगरा से इन-दिनों करीब 500 एमवीए का लोड मिल रहा है। लोड के हिसाब से ट्रांसफॉर्मरों की क्षमतावृद्धि करने का निर्णय लिया गया। मीतई सब स्टेशन में एक 40 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर को हटाकर 63 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर सबस्टेशन पर पहुंच गया है। अब इसको लगाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी। उसके बाद काम की शुरुआत होगी। बामौली बिजलीघर पर 63 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम इन-दिनों चल रहा है। दोनों सबस्टेशन की क्षमतावृद्धि होने से करीब 20 से 30 हजार लोगों को गर्मियों में पर्याप्त बिजली मिलेगी। एसडीओ ट्रांसमिशन हेमेंद्र कुमार का कहना है कि मीतई सबस्टेशन में 40 के स्थान पर 63 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा। बामौली बिजलीघर में ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम इन-दिनों जोर-शोर से चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें