थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला सिंगी, दया और प्रहलाद में पिछले दिनों हुई छह लोगों की मौत के बाद बुधवार को ग्रामीणों ने गांव ही काफी देर तक धरना दिया और एक आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
उल्लेखीय है कि पिछले दिनों इन गांवों के छह लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बुधवार की दोपहर को गांव के कई दर्जन लोग एकत्रित हुए और उन्होंने मृतकों के फोटो पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि भी दी है। लोगों ने बताया कि मृतकों के परिवार के लोग काफी परेशान हैं।
उनकी मदद करने के लिए कोई सामने नहीं आ रहा है। प्रशासन भी कोई मदद नहीं कर रहा है। लोगों ने बताया कि जब तक मृतकों व बीमार लोगों को मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक इसी तरह गांव में ही एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन करते रहेंगे।