फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: विकास भवन के पास बने आवासों में रह रहे लोग पानी के लिए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आवासों में रह रहे लोगों के सामने गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन

नलकूप मोटर में आई खराबी, लोग झेल रहे परेशानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। विकास भवन के पास बने आवासों में रह रहे अधिकारी और कर्मचारियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। यहां पर रविवार की शाम से पानी की मोटर खराब होने के कारण लोगों तक पानी की आपूर्ति नहीं पहुंच पा रही है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों ने बताया कि रविवार की शाम को पानी की मोटर अचानक खराब हो गई। इस कारण टंकी में पानी जाना बंद हो गया। टंकी न भरने के बाद उस रात लोग पानी के लिए तरस गए। सुबह जब लोगों को मोटर खराब होने की बात पता चली तो लोगों ने इधर उधर से हैंडपंपों का सहारा लेकर पानी की कमी को दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह समस्या पिछले पांच दिन से कुछ आवासों में रह रहे लोगों के लिए बनी हुई है। यहां पर विकास भवन, कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी काफी समय से रह रहे हैं। अब इन लोगों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें