फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मोहल्ला लाला का नगला में कई दिन बाद घरों से निकले लोग

विज्ञापन
हाथरस: लॉकडाउन के दौरान छूट मिलने पर हॉट स्पॉट लाला का नगला में होती चहल-पहल। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला लाला का नगला के लोग कई दिन बाद घरों से बाहर दिखाई दिए। यहां के काफी लोग सब्जी मंडी में भी सब्जी, फल आदि की बिक्री का काम करते हैं। यह लोग वहां भी पहुंचे।
आठ दिन पहले जिले के चार इलाकों को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया था। उसकी वजह यह थी कि अन्य प्रदेशों के चार जमाती यहां पकड़े गए थे और यह चारों कोरोना संक्रमित मिले थे। इन चारों की पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उसके बाद अन्य दोनों रिपोर्ट निगेटिव आई थी। चारों जमातियों को कोविड-1 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जमाती लाला का नगला में भी ठहरे थे। ऐसे में लाला का नगला की पूरी नाकाबंदी कर आवाजाही रोक दी गई थी। अब जिले की स्थिति में सुधार आया है। अब जिला कोरोना मुक्त हो गया तो हॉट स्पॉट इलाके लाला का नगला में भी लोग घरों से बाहर निकले और थोड़ी चहल-पहल दिखी। हालांकि बाद में पुलिस ने भी पहरेदारी की और फिर सन्नाटा छा गया। यहां के काफी लोग अन्य सब्जी मंडी में भी काम करते हैं तो मंडी समिति में भी काम करने के लिए यह लोग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें