न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
86 वें वार्षिकोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को धूमधाम से चैतेश्वर महादेव (गणेश) रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। मोहल्ला लाल डिग्गी से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ इस रथयात्रा की शुरुआत हुई। शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा के अध्यक्ष दयाल बाबू ने माल्यार्पण कर और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। चेयरमैन ने लाल डिग्गी मार्ग का नाम चैतेश्वर महादेव मार्ग रखने की घोषणा की। उन्होंने इसके लिए साइन बोर्ड का अनावरण भी किया।
रथयात्रा में एक दर्जन से अधिक मनोहारी झांकियां और बैंड शामिल थे। भगवान गणेश का अलौकिक रथ मनमोहक था। रथयात्रा लाल डिग्गी से शुरू होकर मेंडू गेट, चक्की बाजार, नयागंज, जामा मस्जिद, चामड़ गेट, मोती बाजार, लोहट बाजार, घंटाघर, खातीखाना होते हुए लाल डिग्गी पहुंची। रथयात्रा का कई जगह स्वागत किया गया।
आरती उतारने के अलावा खूब पुष्पवर्षा हुई। रथयात्रा में श्रीराधाकृष्ण, मां काली, शिवशंकर, हनुमान, गणपति महाराज आदि की झांकियां शोभा बढ़ा रहीं थी। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु थिरकते चल रहे थे। शोभायात्रा में अतुल कुमार, विनोद चौधरी, मनीष कुमार, सुनहरी लाल, जगदीश प्रसाद, बबलू कुमार, सूरज कुमार, सियाराम, राकेश कुमार, अनिल लाल, सुरेश चंद्र, बाबा देवी सिंह, हरवीर सिंह, रामनाथ, राजपाल, रामवीर सिंह भैयाजी आदि थे।
हाथरस: चैतेश्वर महादेव (गणेश) रथयात्रा का फीता काटकर शुभारंभ करते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व अ- फोटो : HATHRAS