फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : देर रात तक सीबीआई के छापे पर भड़के लोग, हंगामा

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।लोगों का गुस्सा देखकर सीबीआई के अधिकारी घबरा गए और उन्होंने स्थिति से अवगत कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को फोन कर दिए।वह पूरी जानकारी लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य माध्यमों से एकत्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन
हाथरस : सिकंदराराऊ में सीबीआई के छापे के दौरान गाड़ी को घेरकर खड़े लोग। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बारहसैनी में शनिवार को एक चिकित्सक के यहां शनिवार की सुबह सीबीआई के छापे के दौरान मौके पर मौजूद लोग रात को भड़क गए। इन लोगों ने वहां जमकर नारेबाजी की और जिस घर पर छापा पड़ा था, उसके दरवाजों को पीटना शुरू कर दिया। इससे अंदर मौजूद सीबीआई के अधिकारी भी सकते में आ गए। लोगों में गुस्सा इस बात को लेकर था कि सीबीआई रात होने तक जांच पूरी नहीं कर पाई थी।
लोगों का गुस्सा देखकर सीबीआई के अधिकारी घबरा गए और उन्होंने स्थिति से अवगत कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को फोन कर दिए। मौके पर सीओ ब्रह्म सिंह, कोतवाली निरीक्षक अशोक कुमार सिंह काफी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और लोगों को चेतावनी देकर के उनके घर में खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छापे वाले घर से निकलकर चिकित्सक के पुत्र पंकज गुप्ता ने भीड़ को बताया की कार्रवाई के दौरान उनके या उनके किसी परिजन के साथ सीबीआई के किसी अधिकारी ने कोई दुर्व्यवहार नहीं किया है। वह पूरी जानकारी लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य माध्यमों से एकत्रित कर रहे हैं। हमसे जो भी पूछना है, उसका उत्तर भी हम दे रहे हैं। इसके बाद लोग शांत हुए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें