फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बाल कदमों की कदमताल के कायल हुए लोग

विज्ञापन
हाथरस: आरएसएस के बाल पथ संचलन में शामिल बच्चे। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
बाल कदमों की कदमताल के कायल हुए लोग
विज्ञापन

शहर में निकला बाल पथ संचलन, कई जगहों पर हुआ भव्य स्वागत
पुरानी कलक्ट्रेट से हुआ शुरू, आगरा रोड सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ समापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवकों द्वारा नगर में पथ संचलन निकाला गया। पूर्ण गणवेश में चंदन तिलक लगाकर और हाथों में दंड लेकर चल रहे बाल स्वयंसेवक सभी को आकर्षित कर रहे थे। बाल स्वयंसेवकों के पथ संचलन को देखने को शहर के आसपास से भी काफी संख्या में लोग पथ संचलन मार्ग पर पहुंचे। जगह-जगह नगर वासियों द्वारा बाल स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
पथ संचलन पुरानी कलेक्ट्रेट से शुरु होकर पंजाबी मार्केट, गुड़िहाई बाजार, लोहट बाजार, सादाबाद गेट, आगरा रोड होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर आगरा मार्ग पर समापन हुआ। इस मौके पर प्रांत सह कार्यवाह राजकुमार ने कहा कि आप सभी भारत का भविष्य है। भारतमाता की सेवा करने के लिये हमें संस्कारवान एवं शिक्षित बनना होगा। खूब मन लगाकर पढे़ं और अच्छी योग्यता अर्जित करें, लेकिन संघ की शाखा अवश्य जाएं। शाखा में हम संस्कार के साथ ही राष्ट्रप्रेम सीखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता मलखान सिंह व रामवीर सिंह ने की। पथ संचलन की व्यवस्था में विभाग प्रचारक जितेंद्र, जिला प्रचारक धर्मेंद्र, जिला संघ चालक राजेन्द्र मोहन सक्सेना, नगर संघ चालक अशोक मेहरा, नगर सह संघ चालक डॉ. यूएस गौड़, विभाग संपर्क प्रमुख अजय कुलश्रेष्ठ, जिला कार्यवाह रवि जोशी, जिला बौद्धिक प्रमुख रामवीर सिंह, जिला प्रचार प्रमुख मनोज अग्रवाल, जिला संपर्क प्रमुख हरीश, जिला सह कार्यवाह विष्णु वर्मा, जिला सह बौद्धिक प्रमुख कृष्ण गोपाल, जिला सह व्यवस्था प्रमुख मनीष अग्रवाल, जिला सह संपर्क प्रमुख धर्मेंद्र, नगर कार्यवाह मुकेश बंसल, नगर सह कार्यवाह उमाशंकर वार्ष्णेय आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें