फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लॉकडाउन बढ़ने की आशंका में लोग जुटा रहे राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लॉकडाउन की अवधि बढ़ने की आशंका को देखते हुए लोग राशन सामग्री तेजी से जुटाने में जुट गए हैं। आटा, दाल, चावल, तेल, घी और मसालों की बिक्री में पिछले महीने के मुकाबले 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जो लोग मई के मध्य में रिटेल की दुकानों पर सामान की खरीदारी करते थे, वह अब मई के शुरू में ही जरूरत का सामान खरीदकर ले जा रहे हैं। काफी परिवारों ने एक महीने का अतिरिक्त राशन खरीदकर रख लिया है।
हमारे पास ग्राहकों की भारी संख्या है। जो महीने का राशन एक-एक बार में खरीदकर ले जाते थे, वह महीना शुरू होते ही जरूरी सामान का पर्चा लेकर आ रहे हैं और राशन ले जा रहे हैं। इसमें सर्वाधिक आटा, दाल और चावल की मांग है।
विज्ञापन

-अनिल वार्ष्णेय, दुकानदार
अब दो दिन का लॉकडाउन बढ़ गया है। सरकार संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन बढ़ा सकती है। इसको ध्यान में रखते हुए इस माह दोगुना राशन लिया है, ताकि लॉकडाउन के दौरान परेशानी न हो।
-गोवर्धन शर्मा, ग्राहक
कोरोना की दूसरी लहर प्रचंड होने के साथ सरकार सतर्कता बरती रही है। अब लॉकडाउन दो दिन बढ़ा दिया गया है। इसके और बढ़ने की संभावना है, इसलिए खाद्य सामग्री इस बार ज्यादा खरीदी है।
विज्ञापन

-अनिल शर्मा, ग्राहक
लॉकडाउन बढ़ने की आशंका के कारण लोग खाद्य सामग्री के अलावा बच्चों के लिए बिस्किट, चिप्स, टॉफी, चाकलेट व अन्य सामान का भी स्टॉक कर रहे हैं, ताकि लॉकडाउन के दौरान घर में बच्चों को सामान दिया जा सके।
-अनुज शर्मा, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें