कमल सिंह, बसंतलाल, प्रेम सिंह
- फोटो : स्वयं
मेरी वृद्धावस्था पेंशन कई महीनों से नहीं आई है। पेंशन नहीं मिलने के कारण मुझे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।-कमल सिंह निवासी बिसावर।
मेरी दिव्यांग पेंशन पिछले सात महीने से खाते में नहीं आई है। पेंशन के संबंध में जानकारी और समाधान के लिए कई बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा चुका हूं।-बसंतलाल निवासी बिसावर।
मेरी दिव्यांग पेंशन कई महीनों से नहीं मिली है। पेंशन बंद होने से मुझे आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। त्योहार पर आर्थिक तंगी झेलनी पड़ेगी।-प्रेम सिंह निवासी बिसावर।
शासन स्तर से स्पर्श पोर्टल के जरिये पेंशन भेजी जाएगी। इस कारण पेंशन आने में कुछ देरी हो गई है। दिवाली से पूर्व पेंशनार्थियों के खातों में पेंशन पहुंच जाएगी।-सरिता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
किस योजना के कितने लाभार्थी
- वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थी : 34,000
- विधवा पेंशन के लाभार्थी : 33000
- दिव्यांग पेंशन योजना के लाभार्थी : 7000