फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मास्क नहीं पहनने वालों से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
हाथरस: मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई करते अधिकारी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

मास्क न लगाने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को भी नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गुणेश द्वार के निकट मास्क न पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान में 62 लोगों से 5600 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इन सभी एक एक मास्क भी लगाने के लिए दिया गया।
ईओ लल्लनराम यादव ने बताया कि लॉक डाउन में कोरोना महामारी से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है, लेकिन फिर भी लोग मास्क लगाने में लापरवाह रवैया अपना रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ नगर पंचायत अपना अभियान लगातार जारी रखेगी। टीम में शामिल लिपिक शैलेंद्र वार्ष्णेय, अनुपम गुप्ता व अन्य कर्मचारियों ने मास्क नहीं लगाने वाले कई लोगों को सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोग ऐसे भी थे जो कि मास्क को जेब में रखे चल रहे थे, तो कईयों ने टीम को देखते ही मास्क लगा लिया। ईओ लल्लनराम यादव द्वारा जिन लोगों से जुर्माना वसूला गया, उनसे जुर्माना वसूल किए जाने के बाद एक मास्क भी लगाने को दिया गया, जिससे लोगों में मास्क लगाने के प्रति जागरूकता आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें